कंचनपुर में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य:वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी, अलाव तापते नजर आए ग्रामीण
कंचनपुर में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य:वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी, अलाव तापते नजर आए ग्रामीण
सीकर : सीकर जिले के कंचनपुर और श्रीमाधोपुर सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दैनिक मजदूरी के लिए शहरों की ओर जाने वाले कामगारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कंचनपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। सड़क किनारे स्थित खेतों और खुले इलाकों में दृश्यता इतनी कम रही कि आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
घने कोहरे के साथ-साथ शीत लहर का भी प्रकोप जारी है, जिससे सर्दी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कें और सार्वजनिक मॉर्निंग वॉक के स्थान खाली नजर आए। लोग सार्वजनिक स्थानों पर चाय की चुस्की के साथ अलाव का सहारा लेते दिखे।
वाहन चालकों और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक अपनी गाड़ियों की हेडलाइट का प्रयोग करते हुए धीमी गति से चलते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे और सर्दी में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044120


