पिलानी में नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन कल:डिजिटल सुविधाओं से होगा लैस, अधिक तेजी से पूरे होंगे उपभोक्ताओं के काम
पिलानी में नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन कल:डिजिटल सुविधाओं से होगा लैस, अधिक तेजी से पूरे होंगे उपभोक्ताओं के काम
पिलानी : पिलानी कस्बे में भारतीय डाक विभाग द्वारा स्थापित नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन 7 जनवरी को सुबह 11:30 बजे होगा। राजस्थान परिमंडल, जयपुर के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुशील कुमार इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर BITS पिलानी के वाइस चांसलर वी. रामगोपाल राव और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भारतीय डाक विभाग राजस्थान में दो नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस स्थापित कर रहा है। इनमें से एक आईआईटी जोधपुर में और दूसरा BITS पिलानी में संचालित होगा। यह पहल डाक विभाग की जन-सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नए पोस्ट ऑफिस में उन्नत डिजिटल सुविधाएं, स्वचालित काउंटर प्रणाली, तेज और पारदर्शी सेवा व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर और ग्राहक-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। BITS पिलानी में इस नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस के विकास में संस्थान के छात्रों का भी सहयोग रहा है। पोस्ट ऑफिस की इमारत पर की गई पेंटिंग्स छात्रों द्वारा ही बनाई गई हैं।
यह आधुनिक डाकघर डाक, पार्सल, स्पीड पोस्ट, बचत योजनाएं और बीमा सेवाओं सहित अन्य डाक संबंधी सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराएगा।
नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस की परिकल्पना ‘डाक आपके द्वार’ की भावना को साकार करने के उद्देश्य से की गई है। इसका लक्ष्य आम नागरिकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043187


