सिंघाना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक:संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर, समन्वय बढ़ाने पर की चर्चा
सिंघाना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक:संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर, समन्वय बढ़ाने पर की चर्चा
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना और कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना था।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया
ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सारण, सुभाष शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडीया, ब्लॉक सचिव नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल ज़ैदिया, संगठन मंत्री रविंद्र रॉकी, नगर उपाध्यक्ष पिंटू भार्गव, मंडल अध्यक्ष अजय पाल ठिचोली, बाबूलाल बोकन, रणवीर हिरवा और महिपाल मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2017147


