[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झड़ाया नगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:उदयपुरवाटी थाने में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झड़ाया नगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:उदयपुरवाटी थाने में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज

झड़ाया नगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:उदयपुरवाटी थाने में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस थाने में राजस्व गांव झड़ाया नगर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा छह लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया गया है।

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि झड़ाया नगर निवासी जयकोर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जयकोर अपनी खातेदारी जमीन में पोल लगवा रही थीं। इसी दौरान शीशराम, महेंद्र, मनोज कुमार, सुंडी देवी, दड़कली और सुशीला उर्फ कला सहित अन्य लोग वहां पहुंचे।

आरोपियों ने आते ही जयकोर और उनके पति के साथ लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जयकोर के ‘काल का बाला’ भी तोड़ दिया और उन्हें पोल न लगाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Related Articles