राजस्थान की जूनियर रोल बॉल टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
लगातार वर्षों से 5 स्वर्ण पदक जीतने हुए रिकॉर्ड बनाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जम्मू के एम ए स्टेडियम में जम्मू खेल परिषद व रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 को 17 वीं जूनियर रोल बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में 26 राज्यों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया भारतीय रोल बॉल टीम कोच नवीराज सिंह दूजोद राजस्थान टीम के कोच रहे उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में राजस्थान की बालक वर्ग टीम ने अपने लीग के मैच में मेघालय को 11- 1, मध्य प्रदेश को 5- 0, तेलंगाना को 15- 0 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान बालक वर्ग टीम ने क्वार्टर फाइनल में उड़ीसा को 3- 1 के स्कोर से हराया और सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 4- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायक व फाइनल मुकाबले में राजस्थान टीम ने उत्तर प्रदेश को 5- 0 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीते हुए चैंपियन बनी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान जूनियर टीम विगत 5 वर्षों से स्वर्ण पदक का किताब जीतती आ रही है। राजस्थान टीम के कप्तान जूनियर वर्ल्ड कप विजेता आयुष गोरा, मृत्युंजय सिंह, विशाल छबरवाल,सिद्धार्थ भूकर इस टीम में हिस्सा रहे सीकर के कुल 4 खिलाड़ी राजस्थान टीम को जिताने वाले मुख्य खिलाड़ी थे।
राजस्थान टीम में आयुष गोरा प्रथम जूनियर वर्ल्ड कप केन्या के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भी रह चुका है। यश चौधरी गोलकीपर ने पूरे टूर्नामेंट में केवल दो ही गोल खाए है। इस उपलक्ष में राजस्थान टीम के कोचिंग व मैनेजर अन्य स्टाफ में विक्रम सिंह राठौड़, पिंटू दयाल शर्मा, भरत सिंह, चंद्रवीर सिंह, घनश्याम राजपुरोहित थे।
राजस्थान टीम के टीम के विजेता होने पर राजस्थान रोल बॉल संघ के अध्यक्ष करण सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार, सचिव पुष्पेंद्र मित्तल, चेयरमैन रिटायर्ड आईएएस श्री मनोहरकांत ने खिलाड़ी सहित टीम दल को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रतियोगिता के समापन पर जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी, खेल मंत्री सहित खेल परिषद की सचिव श्रीमती नुजहत गुल मुख्य अतिथि और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजू धावड़े एवं सचिव प्रताप पगार विशेष अतिथि थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035484
