[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौज-मस्ती के लिए दोस्त के घर से चुराए 22 लाख रुपये


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मौज-मस्ती के लिए दोस्त के घर से चुराए 22 लाख रुपये

फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

सीकर : सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने मौज-मस्ती के लिए अपने ही दोस्त के घर से 22 लाख रुपये की चोरी कर ली। फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने इस बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि फतेहपुर कस्बे में 30 दिसंबर की रात विनोद कुमार के घर में चोरी की वारदात हुई थी। विनोद कुमार ने अपने भाइयों को इटली भेजने के लिए घर में करीब 22 लाख रुपये नकद जमा कर रखे थे। चोरी के बाद पीड़ित ने फतेहपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर शहर कोतवाल महेंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की वारदात किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि विनोद के परिचित कमल पारीक ने ही अंजाम दी थी। आरोपी का पीड़ित के घर आना-जाना था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी।

पुलिस ने आरोपी कमल पारीक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 5 लाख 85 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह चोरी मौज-मस्ती और ऐशोआराम के लिए की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से शेष रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles