झुंझुनूं में अवैध खनन से घरों की दीवारें दरक रही:बोले- खंडहर हो जाएंगे मकान, धूल-प्रदूषण से बीमारियां हो रहीं
झुंझुनूं में अवैध खनन से घरों की दीवारें दरक रही:बोले- खंडहर हो जाएंगे मकान, धूल-प्रदूषण से बीमारियां हो रहीं
झुंझुनूं : अवैध खनन के विरुद्ध ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। ग्राम हुकुमपुरा, बामलास, खेदड़ों की ढाणी एवं खरबासों की ढाणी में जारी शांतिपूर्ण धरने के सातवें दिन ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निरंतर अनदेखी से क्षुब्ध होकर अब ग्रामीणों ने झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना देने और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं द्वारा की जा रही अंधाधुंध ब्लास्टिंग के कारण आसपास के गांवों के सैकड़ों मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र का भू-जल स्तर चिंताजनक रूप से नीचे गिर गया है। धूल और प्रदूषण के कारण लोगों में कई प्रकार की बीमारियां बढ़ गई है।
घर खंडहर में तब्दील हो रहे
खेती पर बुरा असर पड़ रहा है। मरुसेना फाउंडेशन के एडवोकेट जयन्त मूंड ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में सात दिनों से किसान और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे बैठे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध रखी है। यह असंवेदनशीलता न केवल निंदनीय है, बल्कि जनहित के विरुद्ध भी है।
कॉमरेड मूलचंद खरीटां ने कहा कि प्रशासन की मूक सहमति से खनन माफिया अरावली की प्राकृतिक संपदा को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी के जीवन-यापन पर संकट खड़ा हो गया है और उनकी मेहनत की कमाई से बनाए गए मकान खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।
धरने में पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवंशी, कॉमरेड हरिराम सीथल, सूबेदार गिरधर सिंह, सवाई सिंह, सूबेदार महादेव सिंह, लीलाधर मीणा, कैप्टन विनोद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043023


