[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कस्तूरबा गांधी बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन 6 जनवरी से:मेधावी छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता, सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कस्तूरबा गांधी बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन 6 जनवरी से:मेधावी छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता, सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ

कस्तूरबा गांधी बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन 6 जनवरी से:मेधावी छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता, सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ

झुंझुनूं : जिले की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कस्तूरबा गांधी बालिका प्रोत्साहन योजना’ के तहत आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू होगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पात्र बालिकाएं 6 जनवरी से 20 जनवरी तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली छात्राओं को शिक्षा से जोड़े रखना है। इस योजना का लाभ विशेष रूप से उन छात्राओं को दिया जाता है जिन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है।

योजना की मुख्य पात्रता मानदंड

छात्रा ने कक्षा 10वीं में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किए हों। आवेदन करने वाली छात्रा वर्तमान में राजकीय विद्यालय में ही कक्षा 11वीं या 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होनी चाहिए। छात्रा का पूर्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) से अध्ययन किया होना अनिवार्य है।

प्रोत्साहन राशि

योजना के तहत चयनित पात्र छात्राओं को कुल 5,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो दो किस्तों में मिलती है: कक्षा 11वीं में अध्ययन के दौरान 2,500 रुपये की एकमुश्त राशि। कक्षा 12वीं में अध्ययन के दौरान पुनः 2,500 रुपये की एकमुश्त राशि।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्राओं को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। कक्षा 10वीं की अंकतालिका (मार्कशीट)। आधार कार्ड या जनआधार कार्ड। वर्तमान विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण।

Related Articles