फतेहपुर में कार डिवाइडर पर चढ़ी:जानवर को बचाने में बेकाबू हुई कार, छह घायल, एक जयपुर रेफर
फतेहपुर में कार डिवाइडर पर चढ़ी:जानवर को बचाने में बेकाबू हुई कार, छह घायल, एक जयपुर रेफर
फतेहपुर : फतेहपुर में बीती रात जयपुर-बीकानेर हाईवे पर एक सड़क हादसे में छह युवक घायल हो गए। चुंगी बस स्टैंड के पास रात 11 बजे एक बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
जानवर सामने आने से हुई बेकाबू
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार छह युवक रतनगढ़ से फतेहपुर की ओर आ रहे थे। तभी अचानक एक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 मीटर तक उस पर चलती रही। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद सभी घायलों को कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पंकज (19, कारंगा), मनीष (17, कारंगा बड़ा), विजय (18, कारंगा बड़ा), अनिल (16) और हर्षित (15) को छुट्टी दे दी गई।
एक जयपुर रेफर
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित (27, हरसावा) को पहले जिला अस्पताल सीकर रेफर किया गया। बाद में उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035307


