[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ मंथन

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुआ मंथन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक शुक्रवार को प्रजापति छात्रावास, खेतड़ी में आयोजित हुई। बैठक में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं द्वारा 4 जनवरी को झुंझुनूं में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।संस्था के महामंत्री सुभाष कुमावत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों को सौंपी गई है। कुमावत ने जानकारी दी कि 4 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे प्रजापति छात्रावास खेतड़ी से झुंझुनूं के लिए बस रवाना होगी।

बैठक के दौरान महेंद्र कुमावत को ओबीसी प्रकोष्ठ में तथा विनोद कुमावत को झुंझुनूं भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई गई।इस अवसर पर रामावतार जलंद्रा, महावीर प्रसाद बिलवा, एडवोकेट मनोज कुमावत, एडवोकेट सुनिता, हिम्मत सिंह बागोर, मूलचंद होदखासिया, बाबूलाल जलंद्रा, रामजीलाल बबाई, सुरेश, छोटेलाल, त्रिलोकचंद जोधपुरिया, मनजीत जलंद्रा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles