अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता यात्रा शुरू
अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता यात्रा शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक के नेतृत्व में नायक समाज की राष्ट्रीय एकता यात्रा की शुरुआत बहुत ही शुभ अवसर पर आरंभ हुई है। एकता यात्रा का बीड़ा उठाने वाले युवा जयप्रकाश नायक, भूराराराम नायक, जयनारायण चौहान, कैलाश नायक आदि युवा धन्यवाद के पात्र हैं। नववर्ष 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय एकता यात्रा के संयोजक जयप्रकाश नायक के संयोजन में जोधपुर में नायक समाज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। इस खेलकूद कार्यक्रम में जोधपुर ज़िले के नायक एक सूत्र में आ गये हैं।
एक जनवरी को खेल प्रतियोगिता दीप प्रज्ज्वलित करके आरंभ की गई। अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक लोहरा और पाबूपुरा पंचायत विकास समिति के अध्यक्ष भंवरलाल हटवाल के संयुक्त नेतृत्व में जोधपुर के लगभग सभी वरिष्ठ नायक समाज के बंधुओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाग लिया। दीप प्रज्वलन के बाद जोधपुर के दिवंगत खिलाड़ियों को पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एक जनवरी को क्रिकेट मैच का शुभारंभ अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने टोस उछाल कर किया। क्रिकेट मैच बडगूजर और ग खेल प्रतियोगिता के संचालक आई दान नायक और पंचायत समिति के अध्यक्ष भंवरलाल हटवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश नायक के साथ अन्य युवा साथी नोज कुमार घोरण, नंदकिशोर बरड़, विवेक हटवाल, विनय कुमार बोयत, विजय लोहरा, प्रहलाद सिसोदिया, गोरधन घोरण, दिनेश मलगट, बादल घोरण, निर्मल चौहान आदि युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नये साल के प्रथम दिन में दूसरा फुटबॉल मैच मलगट और सिसोदिया टीमों के बीच खेला गया। क्रिकेट मैच में गोयल टीम विजेता रही और फुटबॉल मैच में मलगट टीम ने विजय श्री अपने नाम कर ली। आई दान नायक ने बताया कि खेल प्रतियोगिता दस जनवरी तक चलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043853


