[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली बचाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र:SFI ने हर्ष पहाड़ी पर मनाया 56वां स्थापना दिवस, 15 किलोमीटर तक निकाला पैदल मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अरावली बचाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र:SFI ने हर्ष पहाड़ी पर मनाया 56वां स्थापना दिवस, 15 किलोमीटर तक निकाला पैदल मार्च

अरावली बचाने के लिए सड़क पर उतरे छात्र:SFI ने हर्ष पहाड़ी पर मनाया 56वां स्थापना दिवस, 15 किलोमीटर तक निकाला पैदल मार्च

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने मंगलवार को अरावली संरक्षण काे लेकर हर्ष पहाड़ी से सीकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। अरावली संरक्षण का संदेश देने के लिए SFI ने 56वां स्थापना दिवस भी हर्ष पहाड़ी पर ही मनाया। इसके बाद SFI के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए 15 किलोमीटर तक रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं सीकर के पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर SFI कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ 56वां स्थापना दिवस भी मनाया। इसके तुरंत बाद ही अरावली संरक्षण का संदेश देते हुए पैदल मार्च के लिए रवाना हो गए।

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

इस दौरान SFI की ओर से स्थापना दिवस पर संगठन का झंडारोहण कर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई। SFI कार्यकर्ताओं ने ADM रतन कुमार स्वामी को अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लगभग 2 अरब साल पुरानी अरावली पर्वतमाला के पर्यावरणीय महत्त्व को देखते हुए इसके संरक्षण की पुख्ता व्यवस्था करने, अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन बंद करने, अरावली पर्वतमाला का सहअस्तित्व बनाए रखने की मांग की है।

100 मीटर से छोटी को अरावली नहीं माना तो श्रृंखला 90% होगी खत्म

SFI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि अरावली पर्वतमाला की 100 मीटर से छोटी पहाड़ी को अरावली नहीं माना जाएगा तो 15 जिलों में फैली हुई ये अरावली श्रृंखला 90% खत्म हो जाएगी।

अरावली पर्वतमाला से किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं

SFI वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जिला कमेटी ने अरावली संरक्षण के लिए ही इस बार का स्थापना दिवस हर्ष पर्वत पर मनाया है। अरावली पर्वतमाला प्रदेश की विरासत है, इससे किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 21 जनवरी की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि जनभावना के अनुरूप अरावली की विरासत को संरक्षित रखा जाएगा।

इस मौके पर SFI के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर, राजू बिजारणियां, संदीप नेहरा, कन्हैया चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

SFI ने अरावली संरक्षण काे लेकर हर्ष पहाड़ी से सीकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।
SFI ने अरावली संरक्षण काे लेकर हर्ष पहाड़ी से सीकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।

SFI के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए 15 किलोमीटर तक रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
SFI के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए 15 किलोमीटर तक रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

सीकर के पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर SFI कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ 56वां स्थापना दिवस भी मनाया। इसके तुरंत बाद ही अरावली संरक्षण का संदेश देते हुए पैदल मार्च के लिए रवाना हो गए।
सीकर के पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर SFI कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ 56वां स्थापना दिवस भी मनाया। इसके तुरंत बाद ही अरावली संरक्षण का संदेश देते हुए पैदल मार्च के लिए रवाना हो गए।

Related Articles