[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SFI ने मनाया 56वां स्थापना दिवस:पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया, नई शिक्षा नीति रद्द करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

SFI ने मनाया 56वां स्थापना दिवस:पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया, नई शिक्षा नीति रद्द करने की मांग

SFI ने मनाया 56वां स्थापना दिवस:पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया, नई शिक्षा नीति रद्द करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आज अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में झंडारोहण किया गया और विभिन्न छात्र मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। जिला महासचिव विक्रम यादव ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत एसएफआई के झंडारोहण के साथ हुई। केंद्रीय विश्वविद्यालय सदस्य नीरज मेहला मुख्य अतिथि और पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य छात्रा संयोजक बबलेश वर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने की।

संगठन के इतिहास के बारे में बताया

इस दौरान पूर्व छात्र नेता एडवोकेट कामरेड गोपाल सैनी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद विद्यार्थियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए 1970 में केरल के त्रिवेंद्रम शहर में राष्ट्रीय अधिवेशन करके एसएफआई की स्थापना की गई थी। जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में आगामी दिनों के लिए संकल्प लिया।

उन्होंने सार्वजनिक शिक्षा बचाने, नई शिक्षा नीति रद्द करने, फीस वृद्धि पर रोक लगाने, बकाया छात्रवृत्ति तत्काल जारी करने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषय खुलवाने जैसी प्रमुख मांगों को विस्तार से बताया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के सदस्य नीरज मेहला ने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, नई शिक्षा नीति और महिला सशक्तिकरण विषयों पर विस्तृत वर्णन किया।

केंद्र कमेटी सदस्य छात्रा संयोजक बबलेश वर्मा ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर बलात्कारियों को जमानत दिलवाने का आरोप लगाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसएफआई नीमकाथाना जिला महासचिव विक्रम यादव, केंद्रीय विश्वविद्यालय के नीरज मेहला, पूर्व प्रदेश छात्र संयोजक बबलेश वर्मा, जिला सचिव किरण सैनी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, विजेंद्र ओला, मयंक शर्मा, साधना सिंघल, दीपक रावत, रोहित यादव, मोहित यादव, अनुराधा, नेहा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles