[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक संघ बोला- BLO का काम नहीं करेंगे:बोले- धमकी देकर डराना चाहते है, गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

शिक्षक संघ बोला- BLO का काम नहीं करेंगे:बोले- धमकी देकर डराना चाहते है, गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में प्रदर्शन

शिक्षक संघ बोला- BLO का काम नहीं करेंगे:बोले- धमकी देकर डराना चाहते है, गैर-शैक्षणिक कार्यों के विरोध में प्रदर्शन

सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में जानबूझकर लगाया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन से पहले हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया और प्रदेश प्रतिनिधि किशन सहू ने कहा कि शिक्षकों को कक्षा कक्ष से दूर रखने के लिए बीएलओ और ओबीसी सर्वे जैसे विभिन्न कार्यों में झोंका जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन सार्वजनिक शिक्षा को सशक्त बनाने के अपने अभियान को रुकने नहीं देगा।

नेताओं ने उपखंड कार्यालय पर आरोप लगाया कि वह नोटिस या 17सीसी की कार्रवाई की धमकी देकर शिक्षकों को डराना चाहता है, लेकिन संगठन का कोई भी शिक्षक झुकने वाला नहीं है। जिला उपाध्यक्ष रणवीर सारण, गौरी शंकर सिहाग और अमरचंद सांडेला ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हर संघर्ष में शिक्षकों के साथ खड़ा है। इसके बाद तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ और मंत्री गजानंद मेघवाल के नेतृत्व में सभी शिक्षक नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

अंत में, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई की मध्यस्थता से संगठन के प्रतिनिधिमंडल की कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत हुई। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि गैर-शैक्षणिक कार्मिक उपलब्ध हैं, तो शिक्षक किसी भी सूरत में बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे, चाहे कार्यालय कोई भी कार्रवाई करे।

सभा को महावीर सांडेला, दुलाराम सारण, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, बीरबल राम मेव और उम्मेद सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास सारण, महेंद्र नाथ, मुखराम सारण, शुभकरण सैनी, भीँवराज पाटोदिया, आदूराम भाकर, बुधराम तिड़दिया, लाल सिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण बरोड़, ताराचंद सारण, खीराजाराम, शंकर लाल मेघवाल, रामकुमार सारण, राजपाल ढाका, रजनीश कुमार, मदनलाल, प्रियंका दूत, रेखा राम सांडेला, रामकुमार सारण, सोमचंद भांभू, देवकीनंदन वर्मा, सुरेश कुमार खीचड़, डॉ दिलीप चौधरी, गजानंद दहिया, दिलबाग सिंह, जगदीश प्रसाद, मनोज जेदिया, लालचंद, आरिफ खान, रुपाराम मुंडवाल, देवीलाल मीणा, मुनिनाथ सिद्ध, ललित कुमार कड़ेला, बिशनलाल सांडेला, राजकरण जेदिया सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles