नए साल पर सालासर बालाजी में दोगुनी भीड़:2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, 31 दिसंबर की रात 1 बजे खुलेंगे कपाट
नए साल पर सालासर बालाजी में दोगुनी भीड़:2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, 31 दिसंबर की रात 1 बजे खुलेंगे कपाट
सुजानगढ़ : नए साल के अवसर पर राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सालासर बालाजी धाम में देशभर से 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन और हनुमान सेवा समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं। ये श्रद्धालु 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
31 दिसंबर की रात 1 बजे ही खुलेंगे कपाट
नववर्ष के स्वागत में श्री सालासर बालाजी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 दिसंबर की रात को मंदिर के कपाट रात 1 बजे ही दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक भक्त सुगमता से दर्शन कर सकेंगे।
श्री हनुमान सेवा समिति ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशाल मेला ग्राउंड और राम सेतु रास्ते पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, एम्बुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम
समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और शांति व श्रद्धा के साथ दर्शन करने की अपील की है, ताकि नववर्ष का यह पर्व सभी के लिए मंगलमय और सुखद बन सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043848


