[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में साधु ने लगाई फांसी,मरने से पहले बनाया वीडियो:बोले- गुरु महाराज के वचन झूठे हो गए; सात लोगों पर प्रताड़ना के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में साधु ने लगाई फांसी,मरने से पहले बनाया वीडियो:बोले- गुरु महाराज के वचन झूठे हो गए; सात लोगों पर प्रताड़ना के आरोप

झुंझुनूं में साधु ने लगाई फांसी,मरने से पहले बनाया वीडियो:बोले- गुरु महाराज के वचन झूठे हो गए; सात लोगों पर प्रताड़ना के आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना में साधु ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें सात लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना खेतड़ी थाना क्षेत्र के पपुरना स्थित आश्रम में सोमवार रात करीब 8 बजे की है।साधु की पहचान फतेहनाथ (30) पुत्र गिरधारी लाल निवासी नागला नाथुसर के रूप में हुई है। वो 2021 से पपुरना की पहाड़ी स्थित आश्रम में रह रहे थे।

साधु फतेहनाथ करीब पांच साल से पपुरान पहाड़ी पर स्थित आश्रम में रह रहे थे।
साधु फतेहनाथ करीब पांच साल से पपुरान पहाड़ी पर स्थित आश्रम में रह रहे थे।

पिता का निधन, बड़ी बुआ के पास गया

वीडियो और सुसाइड नोट में बताया कि उनका बचपन का नाम फतेहचंद था। जब वो छह महीने के थे, तभी उनके पिता गिरधारी लाल का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी बड़ी बुआ उन्हें कंचनपुर ले आईं। सुसाइड नोट के अनुसार, इस दौरान उनकी बड़ी बुआ का लड़का लक्ष्मण उन्हें परेशान करता था और बर्बाद करने की धमकी देता था। उन्हें पैतृक जमीन और गहनों को लेकर भी प्रताड़ित किया गया।

2013 में भगवा वेष दिया

फतेहनाथ 29 अप्रैल 2012 को बगड़ के चंद्रनाथ के योग आश्रम में आए थे और 31 मार्च 2013 को उसे भगवा वेष दिया गया। वहां मौजूद विक्रम नाथ महाराज उन्हें परेशान करते थे। जब उन्होंने गुरु महाराज चंद्रनाथ से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने जल्द समझा देने की बात कही। सुसाइड नोट में लिखा- विक्रम नाथ कहता था कि “तुम चढ़ाए हुए नहीं हो इसलिए तुझे चिरा नहीं लगने देंगे।”

साधु फतेहनाथ ने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें प्रताड़ना और मारपीट का जिक्र किया है।
साधु फतेहनाथ ने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें प्रताड़ना और मारपीट का जिक्र किया है।

2021 में पपुरना में धूणा लगाकर रहने लगा

इस प्रताड़ना से तंग आकर फतेहनाथ आश्रम से बाहर रहने लगे। दो महीने बाद वो गुरु महाराज के कहने पर वापस आश्रम आ गए। हालांकि, दोबारा परेशान किए जाने पर वो 2021 में पपुरना स्थित आश्रम में धूणा लगाकर रहने लगे। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि 2022 में जब वो अपने गुरु से मिलने बगड़ आश्रम गए, तो विक्रमनाथ और अन्य लोगों ने खाना खाते समय उनके साथ मारपीट की थी।

सात लोगों पर प्रताड़ना के आरोप

सुसाइड नोट में लिखा- बाबा चंद्रनाथ के वचन झूठे हो गए। उनपर इन लोगों का दबाव था, जिससे उसकी जिंदगी खराब हो गई। उसकी मौत के लिए लक्ष्मण राम कंचनपुर, मीरा देवी चौकड़ी, अमृता देवी गुरारा, सुरेश नांगल नाथुसर, विक्रमनाथ योग आश्रम बगड़, भानीनाथ योग आश्रम बगड़, साध्वी ओमनाथ जिम्मेदार है। बगड़ आश्रम में कई लोगों के साथ अन्याय हुआ है इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्याय मिलना चाहिए।

सुसाइड नोट में सात लोगों पर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने हिस्से की जमीन रींगस की सीताराम गौशाला को देने की बात कही है।
सुसाइड नोट में सात लोगों पर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने हिस्से की जमीन रींगस की सीताराम गौशाला को देने की बात कही है।

फतेहनाथ ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार व नाथ संप्रदाय के महंत योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन सीताराम गौशाला कुआं रींगस के नाम करने व घर की जमीन में शिवालय बनवाने की मांग करते हुए अपने हिस्से की जमीन अपनी बहन अमृता देवी को नहीं देने की मांग की है।

कमरे में लगाया फंदा

सोमवार रात करीब 8 बजे जब ग्रामीण आश्रम के बाहर से निकले तो उन्हें दरवाजा खुला दिखाई दिया, पास जाकर देखा तो कमरे में साधु फतेहनाथ फांसी पर लटके हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77