[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के सेफरागुवार में पेयजल संकट पर शंकर सिंह सेफरागुवार पानी की टंकी पर चढ़े, चार घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर उतरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के सेफरागुवार में पेयजल संकट पर शंकर सिंह सेफरागुवार पानी की टंकी पर चढ़े, चार घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर उतरे

दो नई पानी की टंकियां, नई पाइपलाइन और सुचारू जलापूर्ति की मांग, 5 जनवरी तक समाधान का भरोसा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के सेफरागुवार गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिनों से गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्हें दस दिन में केवल एक बार पानी मिलता है, वो भी साफ नहीं होता।

इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों और पंप संचालकों को कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेयजल आपूर्ति लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे नियमित आपूर्ति बाधित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी से नलकूप द्वारा आने वाले पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसमें कचरा और गंदगी आती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्व समाज सेना के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह सेफरागुवार ने इसे एक गंभीर समस्या बताया, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

पेयजल संकट के कारण महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इसके अलावा, टैंकरों से पानी मंगवाने पर उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल समस्या समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर पूर्व उपसरपंच नरेश सिंह, चंदन सिंह, झाबर सिंह, रूडमल झाझड़िया, चंद्र सिंह शेखावत, चुनीलाल, विकास शर्मा, चमन कुमावत, इरफान खान, इमरान खान, रजत सिंह, महेंद्र कुमावत, योगेश वर्मा, सौरव, मूलचंद, विकास शर्मा, जमन कुमावत, रामपाल, मनीष वर्मा, माडूराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles