झुंझुनूं में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में मां-बेटी घायल
दादी का खून से सना चेहरा देख रोने लगे बच्चे, दीवार निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में एक महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पत्थरबाजी के दौरान बुजुर्ग महिला कमला देवी के सिर पर पत्थर लगने से तेज रक्तस्राव होने लगा और उनका पूरा चेहरा खून से सन गया। दादी की यह हालत देखकर घर के बच्चे रोने लगे और कपड़े लाकर उनके सिर पर पट्टियां बांधते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।
रास्ते को लेकर पुराना विवाद
मुकुंदगढ़ थानाधिकारी ताराचंद ने बताया कि यह विवाद संतोष कुमार कुमावत और सहीराम के बीच जमीन के रास्ते को लेकर है। संतोष कुमार के खेत के बीच से बीते करीब 20-25 वर्षों से आपसी सहमति से एक रास्ता निकल रहा था, जिसका उपयोग सहीराम अपने खेत में बने मकान तक आने-जाने के लिए करता था।
कुछ समय पूर्व संतोष कुमार द्वारा यह रास्ता बंद कर दिया गया, जिसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया। विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पुलिस पहले ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दे चुकी थी।
दीवार निर्माण के दौरान बढ़ा तनाव
सोमवार को संतोष कुमावत के यहां दीवार निर्माण का कार्य चल रहा था। इसे देखकर सहीराम परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और रास्ते पर बनाई जा रही दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई।
मां-बेटी को आई गंभीर चोटें
दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में संतोष कुमावत की बहन गुंजन और मां कमला देवी के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने दी समझाइश
थानाधिकारी के अनुसार, दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां उन्हें समझाइश कर पाबंद किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।
पहले देखिए मौके की तस्वीरें…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051006


