सादुलपुर में छात्र से मारपीट पर सर्व समाज का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल मान्यता रद्द करने की मांग
सादुलपुर में छात्र से मारपीट पर सर्व समाज का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी और स्कूल मान्यता रद्द करने की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर के लॉर्ड्स स्कूल में नाबालिग छात्र से मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। सोमवार को प्रजापत समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सैकड़ों की संख्या में प्रजापत समाज और सर्व समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर सिधमुख मोड़ से जुलूस के रूप में निकले। वे शीतला बाजार, घंटा घर, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, नद प्लाजा और बिजली बोर्ड सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नाबालिग बच्चे के साथ स्कूल में हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। उनका आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, नाबालिग छात्र पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उन पर लगातार राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके बेटे के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जो पूरी तरह गलत और अनुचित है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई करने और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग दोहराई।

इस दौरान उपखंड कार्यालय के सामने विधायक मनोज न्यांगली सहित सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर मामले की प्रगति रिपोर्ट देने की मांग की। इसके बाद थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने प्रतिनिधिमंडल से करीब 30 मिनट तक बात की और जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक मनोज न्यांगली, तारानगर के एडवोकेट निर्मल प्रजापत, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शंकर शर्मा और शिव मंगल सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
