शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट:बिरसा मुंडा जयंती पर डायरी-कैलेंडर भेंट कर शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा की
शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट:बिरसा मुंडा जयंती पर डायरी-कैलेंडर भेंट कर शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा की
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उप शाखा के पदाधिकारियों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) ओम दत्त सारण, एसीबीईओ प्रथम सुभाष चंद्र सोनगरा, एसीबीईओ द्वितीय बाबूलाल शर्मा और उपखंड अधिकारी राम कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
संघ के अध्यक्ष आशाराम मेघवाल ने बताया- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेश इकाई द्वारा डायरी और वर्ष 2026 के कैलेंडर का प्रकाशन किया गया था। आज यह सामग्री सभी अधिकारियों को उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज कुमार गौड़ ने कहा- संघ केवल शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि विभाग के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है।
गौड़ ने बताया कि कार्यालय और शिक्षक संघ मिलकर सामंजस्य और समन्वय के साथ शिक्षा तथा राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। वे ब्लॉक की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में विभाग का पूरा सहयोग करेंगे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में उपशाखा सरदारशहर के संरक्षक जगदीश जोशी ने इस भेंट के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भेंट आत्मीयता और सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ संघ की एकता और विभाग के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष विकास पारीक, कोषाध्यक्ष परमानंद स्वामी, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मीणा, सुशील गोस्वामी, गंगाराम सुथार, मनोज कुमार जोशी, शंकर लाल शर्मा, छगनलाल शर्मा, मनोज कुमार सैन, चिरंजी लाल जाखड़ और जीताराम बरोड सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
