[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव मनाया:1100 से ज्यादा श्रद्धालु निशान लेकर दरबार पहुंचे, भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव मनाया:1100 से ज्यादा श्रद्धालु निशान लेकर दरबार पहुंचे, भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

चिड़ावा में बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव मनाया:1100 से ज्यादा श्रद्धालु निशान लेकर दरबार पहुंचे, भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

चिड़ावा : चिड़ावा में लोक आराध्य संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर और समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। भक्त बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

1100 से ज्यादा निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु

निर्वाणोत्सव के मौके पर विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु निशान लेकर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं। भगिनिया जोहड़ से 1100 निशान लेकर श्रद्धालु पैदल झांकियों के साथ रवाना हुए। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विवेकानंद चौक में ऊंट और घोड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

विभिन्न जगहों से निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु।
विभिन्न जगहों से निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु।

विशाल भंडारे का आयोजन

बावलिया बाबा के साधना स्थल चौरासिया मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी और चना-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के लिए साधना स्थली के पीछे विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद लेने पहुंचे।

दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

शहर के मुख्य बाजार, राजकला कॉम्प्लेक्स, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, पिलानी रोड, खेतड़ी रोड और झुंझुनूं रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बाबा के भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles