[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता:पूर्व जिलाध्यक्ष ने कॉलेज ग्राउंड में किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता:पूर्व जिलाध्यक्ष ने कॉलेज ग्राउंड में किया उद्घाटन

चिड़ावा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता:पूर्व जिलाध्यक्ष ने कॉलेज ग्राउंड में किया उद्घाटन

चिड़ावा : झुंझुनूं रोड स्थित चिड़ावा कॉलेज ग्राउंड में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों आशुतोष और विक्रम ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रतियोगिता में भाजपा युवा नेता निखिल मावंडिया, उदभव शर्मा, आकाश, मधुप गोयल, आसिफ, चेतन सहित कई युवा खिलाड़ी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पवन मावंडिया ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। मावंडिया ने युवाओं से भविष्य में भी खेलों में रुचि बनाए रखने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

Related Articles