उदयपुरवाटी में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया:विधायक सैनी के नेतृत्व में अरावली बचाने के लिए निकाला पैदल मार्च
उदयपुरवाटी में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया:विधायक सैनी के नेतृत्व में अरावली बचाने के लिए निकाला पैदल मार्च
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस नई मंडी परिसर में मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भगवानाराम सैनी थे। इस अवसर पर अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने का संदेश देने के लिए एक पैदल मार्च भी निकाला गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सैनी ने कहा- पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत की एक मजबूत नींव रखी।
‘अरावली पर्वत करोड़ों वर्षों से हमारी शान’
विधायक सैनी ने अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व पर जोर देते हुए कहा- यह करोड़ों वर्षों से हमारी शान रही है। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अरावली को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई मंडी से घूमचक्कर तक पैदल मार्च निकाला, जिसके माध्यम से उन्होंने अरावली को बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के प्रशासक संजय नेहरा, पार्षद श्यामाराम सैनी, एडवोकेट श्रवण सैनी, दौलत सैनी, नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, अमित अली कच्छावा, दिनेश ओलखा और विजय पाल भाटीवाड़ सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी, अकरम मुगल, सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद सैनी नांगल, सुनील शेरावत कोट, शैतान सैनी, जगदीश बागड़ी, राहुल चेजारा, भागीरथ मल सैनी और पार्षद माहिर खान जैसे अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043213

