सुशासन दिवस पर गूंजी अटलजी की कविताएं:पुष्पांजलि अर्पित की, पोकरण से स्वर्ण चतुर्भुज तक की उपब्लियों को याद किया
सुशासन दिवस पर गूंजी अटलजी की कविताएं:पुष्पांजलि अर्पित की, पोकरण से स्वर्ण चतुर्भुज तक की उपब्लियों को याद किया
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद कार्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे महान विचारक, चिंतक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व थे। उनकी वाणी, व्यवहार और निर्णयों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहता था।
आयुक्त बोचल्या ने कहा कि अटलजी की प्रखर नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती थी। यही कारण था कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत का नेतृत्व करने का अवसर मिला। यह उनके प्रति सर्वदलीय सम्मान और विश्वास का प्रतीक था। उन्होंने वाजपेयी जी के साहसिक और ऐतिहासिक निर्णयों को याद करते हुए कहा कि पोकरण परमाणु परीक्षण उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता का परिणाम था, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
शपथ लेकर सुशासन का लिया संकल्प
आयुक्त ने बताया कि अटलजी ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्वर्ण चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसे क्रांतिकारी नवाचार किए। इन योजनाओं से आज गांव-गांव तक सड़क कनेक्टिविटी संभव हो सकी है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक संवेदनशील कवि भी थे। उनका काव्य साहित्य आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है।
कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अटलजी के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं। इसके बाद अधिकारियों और कार्मिकों ने नगर परिषद परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छ प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2132435


