खेतड़ी नगरपालिका ने निराश्रित पशु अभियान शुरू किया:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होगा पुनर्वास और टीकाकरण
खेतड़ी नगरपालिका ने निराश्रित पशु अभियान शुरू किया:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होगा पुनर्वास और टीकाकरण
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका ने स्ट्रीट डॉग और निराश्रित पशुओं की समस्या से राहत दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य आमजन को पशुओं से होने वाली परेशानियों और हादसों से बचाना है।
नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी ने बताया कि यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शुरू किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग की नई गाइडलाइंस के तहत सार्वजनिक स्थानों को पशु-मुक्त किया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं हर तीन माह में इसकी समीक्षा की जाएगी।

नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के जमावड़े से लोगों को लंबे समय से दिक्कतें हो रही थीं। कई राहगीर हमले का शिकार हुए, वहीं सड़कों पर पशुओं के कारण हादसे भी सामने आए।
अलग-अलग सेंटर्स पर भेजा जाएगा
एसआई सैनी के अनुसार, निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा रहा है, जबकि स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण किया जा रहा है। रैबीज के मामलों में पशु चिकित्सा उपचार भी कराया जा रहा है।
नगरपालिका ने वार्ड 1 से 25 तक के लिए टेंडर जारी किया है। ठेकेदार के कर्मचारी स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर टीकाकरण के बाद तय स्थान पर वापस छोड़ रहे हैं। नगरपालिका का कहना है कि इस अभियान से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1972888


