[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुम्हारों का बास से भापर सड़क का हुआ लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कुम्हारों का बास से भापर सड़क का हुआ लोकार्पण

काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

सूरजगढ़ : क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा की निवर्तमान सरपंच व प्रशासक मंजू तंवर ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम कुम्हारों का बास से भापर तक बनी नई सड़क का लोकार्पण किया। यह पांच किलोमीटर लंबी सड़क सरपंच मंजू तंवर ने अपने कार्यकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से स्वीकृत करवाई थी। सड़क कुम्हारों का बास से भापर, धमाणी जोहड़ी और नाथजी का कुआं तक बनाई गई है। काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने यशस्वी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राजस्थान सरकार का आभार प्रकट करते हुए नई सड़क का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस खुशी में ग्रामवासियों ने सरपंच मंजू तंवर के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।

समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध सुगरा राम ने की। मुख्य अतिथि निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर ग्राम पंचायत काजड़ा और विशिष्ट अतिथि भीम सिंह शेखावत, महावीर सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चिरंजीलाल नेता, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, प्रेम सिंह नायक, मानसिंह कालीरावणा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर आदि रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का ग्रामवासियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सरपंच मंजू तंवर को गांव की महिलाओं ने पुष्पमाला पहनाई और ग्रामवासियों ने साफा व शॉल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया। सरपंच मंजू तंवर ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में ग्राम पंचायत काजड़ा में विकास कार्यों को जो गति प्रदान की है, उसकी चर्चा प्रदेश भर में है। काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने अपने संबोधन में 5 वर्ष में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, उप सरपंच राकेश कुमावत, सुल्तान सिंह, सोहनलाल, प्रहलाद, मोहर सिंह, कन्हैयालाल, श्रवण ठेकेदार, दयानंद भक्त,बुद्धराम, रामप्रसाद, रघुवीर सिंह, चौथमल, महेन्द्र डीलर, पूर्व उप सरपंच श्रीराम, मंगनाराम सैन, रोहतास बुडानिया,ओमप्रकाश, नाहर सिंह, दयानंद, विनोद सोनी, लक्ष्मीकांत जोशी, धीर सिंह नायक, श्रीराम, मुरलीधर, सुभाषचंद्र,राय सिंह शेखावत, अनिल कलावटीया, होशियार सिंह सिंगाठिया,कपिल गुर्जर, दरिया सिंह डीके,विकास मारवाल,जगदीप खन्ना, दिनेश कुमार, महेश धींवा, मनदीप धतरवाल,नरेन्द्र बुडानिया, सुनील राजोरिया, मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक कुमावत, राजेन्द्र सैनी, रोहिताश्व, कैलाश, छंगाराम मेघवाल, रॉबिन चंदेलिया, विष्णु नायक,राजेन्द्र, ठेकेदार जयवीर, प्रमोद बुडानिया,पुरुषोत्तम, हेमराज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन बलबीर कुमावत ने किया। मनजीत सिंह तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62