[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शहरी आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन:विधायक- आमजन को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, उप जिला हॉस्पिटल की बिल्डिंग का हो रहा काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शहरी आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन:विधायक- आमजन को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, उप जिला हॉस्पिटल की बिल्डिंग का हो रहा काम

खेतड़ी में शहरी आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन:विधायक- आमजन को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, उप जिला हॉस्पिटल की बिल्डिंग का हो रहा काम

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में रविवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। समारोह में विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर, पालिकाध्यक्ष गीता सैनी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव शामिल हुए।

विधायक ने चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों के बारे में बताया

विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा- खेतड़ी क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता को उपचार के लिए अब अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने खेतड़ी के बबाई, बडाऊ, मेहाड़ा और शिमला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा खेतड़ी सीएचसी को उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया है, जिसका भवन निर्माणाधीन है।

स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होगी-विधायक

विधायक गुर्जर ने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे आमजन को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल सकेगी। शहरी आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, विकास शर्मा, लीलाधर सैनी, पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, प्रभारी डॉ. दीपक जोशी, डॉ. हर्ष सौभरी, महेंद्र काजला, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, गजेन्द्र जलंद्रा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, सुरेश पांडे, ज्योति भारद्वाज, सज्जन बजाड़, अभिषेक शर्मा, सोनू अग्रवाल, दीपक सोनी, पवन भार्गव, विजेश सैनी, बलवीर भालोठिया, कैलाश सैनी, सुनील सैनी, अशोक दोचानिया, सुरेंद्र गुर्जर, सहीराम बीलवा, विजेंद्र सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62