दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फतेहपुर पहुंचीं:भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान, सालासर और खाटू श्याम जी जाएंगी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फतेहपुर पहुंचीं:भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान, सालासर और खाटू श्याम जी जाएंगी
फतेहपुर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार दोपहर फतेहपुर पहुंचीं। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सालासर और खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली से झुंझुनूं पहुंचीं, जहां उन्होंने रानी शक्ति मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह फतेहपुर के बावड़ी गेट बस स्टैंड स्थित प्रेरणा भवन पहुंचीं।
प्रेरणा भवन में भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। भोजन के उपरांत, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पोद्दार परिवार के सदस्यों ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
फतेहपुर से रेखा गुप्ता सालासर के लिए रवाना हो गईं, जहां बालाजी महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका खाटू श्याम जी पहुंचने का कार्यक्रम है। देर शाम वह दर्शन के बाद वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस दौरान भाजपा नेता श्रवण चौधरी, नंदकिशोर महरिया, मधुसूदन भिंडा, सुनीता कड़वासरा, आनंद हुड्डा, जितेंद्र सिंह कारंगा, भागीरथ मल जाखड़ और सुशील वाल्मीकि सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969345


