पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नासिर हुसैन की कुशलक्षेम पूछी
पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नासिर हुसैन की कुशलक्षेम पूछी
खेतड़ीनगर : दिल्ली में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेकर वापस लौट रहे खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नासिर हुसैन एवं उनके साथियों की कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह व्याकुल हो उठे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही उन्होंने नासिर हुसैन से व्यक्तिगत संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बताया गया कि जब तक डॉ. जितेंद्र सिंह स्वयं नासिर हुसैन से मिल नहीं लिए, तब तक उन्हें चैन नहीं आया।
मुलाकात के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने ईश्वर से नासिर हुसैन की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
आपको बताते चले की इस कार में उपाध्यक्ष नासिर हुसैन के साथ झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आकाश चौधरी, व्यापार मंडल सदस्य अभिषेक जांगिड़ और हमेंद्र सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
इस मौके पर अभिषेक जांगिड़, हर्मेंद्र सिंह, खालिद हुसैन, सिकंदर, अयूब, मुकेश, दुकल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969098


