[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों ने दो दिन में काम शुरू न होने पर सड़क जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों ने दो दिन में काम शुरू न होने पर सड़क जाम की चेतावनी

बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों ने दो दिन में काम शुरू न होने पर सड़क जाम की चेतावनी

बुहाना : बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम बुहाना पूनम मीणा और PWD AEN मयंक सुरा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि यदि निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया, यह सड़क पिछले करीब तीन सालों से अधूरी पड़ी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कलवा, ठोठी बलोदा, धुलवा, मनोहरपुर और झारोडा जैसे आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इसके अलावा, सड़क किनारे स्थित खेतों में फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा।
बुहाना-बलोदा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय उप सरपंच जय सिंह ठोठी, नरेश कुमार अहलावत, वीरेन्द्र कुमार कलवा, सुनील सिंह धुलवा, रिनु सिंह तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, सुरेश सिंह तंवर (गादली) और महेंद्र साहब (गादली) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62