[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 1.43 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे:कांग्रेस विधायक के क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम हटे, मंत्री खर्रा के क्षेत्र से 18 हजार वोटर हटाए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 1.43 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे:कांग्रेस विधायक के क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम हटे, मंत्री खर्रा के क्षेत्र से 18 हजार वोटर हटाए गए

सीकर में 1.43 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे:कांग्रेस विधायक के क्षेत्र से सबसे ज्यादा नाम हटे, मंत्री खर्रा के क्षेत्र से 18 हजार वोटर हटाए गए

सीकर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) का मंगलवार को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सीकर जिले में (कुल 8 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 43 हजार 850 वोटर्स के नाम कटे हैं।

इनमें 86017 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 29780 वोटर्स की मौत हो गई। 8332 डबल वोटर थे। इसके अलावा 14636 वोटर संबंधित एड्रेस पर अब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 5085 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया- सीकर जिले में SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीकर जिले में अब कुल 2128862 वोटर्स हैं, इनमें से 17105 सैनिक(नेवी, एयरफोर्स, इन्फेंट्री) वोटर्स भी शामिल हैं। सीकर जिले में सबसे ज्यादा 2558 सैनिक श्रीमाधोपुर विधानसभा में हैं और सबसे कम 1033 सैनिक सीकर विधानसभा क्षेत्र के हैं। सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34911 वोटर के नाम कटे हैं, तो वहीं, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 11441 नाम कटे हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ से 16804 नाम कटे

कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34911 वोट कटे हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी के विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में सबसे कम 11441 वोट हटाए गए हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 16804 और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 18494 वोट कटे हैं।

सबसे पहले सीकर जिले में कितने लोगों के नाम कटे…

SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम थे 22 लाख 72 हजार 712
SIR में नाम कटे 1 लाख 43 हजार 850
अब नाम बचे 21 लाख 28 हजार 862
मौत की वजह से नाम कटे 29 हजार 780
एब्सेंट मिलने पर नाम कटे 14 हजार 636
शिफ्ट होने पर नाम कटे 86 हजार 17
डबल वोटर होने पर नाम कटे 8 हजार 332
अन्य कारणों से नाम कटे 5 हजार 85

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने आज कलेक्टर ऑफिस में पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को S.I.R. अभियान की ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर S.I.R. के बाद जारी हुई वोटर्स लिस्ट के बंडल और पेन ड्राइव में सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। इस मौके पर एडीएम रतन कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला व जगदीश दानोदिया, भाजपा के महावीर प्रसाद सैन व नेमीचंद कुमावत, सीपीआई(एम) के रामरतन बगड़िया, बसपा के सुरेंद्र सैनी, RLP से इंजी. भंवर सिंह, आम आदमी पार्टी के मुकेश गुर्जर, सीकर एसडीएम निखिल पोद्दार व धोद एसडीएम राहुल मल्होला मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini