[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई में मोबाइल वैन अभियान शुरू:सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़थोईराजस्थानराज्यसीकर

थोई में मोबाइल वैन अभियान शुरू:सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

थोई में मोबाइल वैन अभियान शुरू:सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

थोई : राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को थोई थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाइल वैन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना था। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुरा (थोई), थोई, झाड़ली और करड़का ग्राम पंचायतों में यह अभियान विधानसभा संयोजक रोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने मोबाइल वैन का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दो वर्षों में शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही, इन योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

इस अवसर पर श्रीमाधोपुर के अतिरिक्त विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह नेहरा, अजीतगढ़ पंचायत समिति के रणवीर यादव, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह शेखावत, दिनेश मानोता और दौलत सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा, ग्रामीण कैलाश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र साहू, पप्पू सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini