[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी कार्यालयों में साफ -सफाई जोर:महिला अधिकारिय एवं बाल विकास विभाग में हुई सफाई, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में राजकीय कार्यालयों में श्रमदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी कार्यालयों में साफ -सफाई जोर:महिला अधिकारिय एवं बाल विकास विभाग में हुई सफाई, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में राजकीय कार्यालयों में श्रमदान

सरकारी कार्यालयों में साफ -सफाई जोर:महिला अधिकारिय एवं बाल विकास विभाग में हुई सफाई, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में राजकीय कार्यालयों में श्रमदान

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के सफल 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ज़िले में कार्यक्रमों तहत मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के नेतृत्व में ज़िले के समस्त राजकीय कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस महा-अभियान के तहत, राजकीय कार्यालयों की सघन सफाई की गई तथा कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग में विशेष स्वच्छता अभियान

अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग में चलाया गया। यह अभियान प्यारेलाल ढूकिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं लोकेश अग्रवाल चार्टर्ड, अकाउंटेंट नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान समस्त कार्यालय में सफाई की गई। कार्यालय कक्षों को, रिकॉर्ड रूम को साफ किया गया। साथ ही कार्यालय परिसर और बाहरी परिसर में पौधों की निराई-गुड़ाई भी की गई। इस विशेष अभियान में विप्लव न्यौला उपनिदेशक, बृजेंद्र राठौड़ उपनिदेशक, मंजू सीडीपीओ, प्रतिभा ढाका प्राचार्य, गोविंद सिंह एएओ, पूजा सुपरवाइजर, रेखा जांगिड़ सूचना सहायक, मनोज स्वामी एएओ, राहुल जांगिड़ कनिष्ठ सहायक, दिलीप सिंह शेखावत वरिष्ठ सहायक, सुशीला देवना, टीना, ममता हब इन्चार्ज, सौरभ यादव, धन्ने सिंह, पर्वत सिंह एवं सखी–पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।

पूरे जिले में दिखी अधिकारियों-कर्मचारियों की भागीदारी

जिला कलक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर श्रमदान किया। उन्होंने अपनी डेस्क, अलमारियों एवं फाइलों की साफ-सफाई कर कार्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य-अनुकूल बनाया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होनी चाहिए।

इन प्रमुख कार्यालयों में किया गया श्रमदान

अभियान के तहत ज़िले के कई प्रमुख विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, नगर परिषद झुंझुनूं, परिवहन विभाग, भूजल विभाग, सहायक भंडार नियंत्रक कार्यालय, अविविनिली कार्यालय, जलदाय कार्यालय, पशुपालन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वाणिज्य कर विभाग, पॉलीक्लीनिक कॉलेज, रोजगार विभाग, साक्षरता विभाग, सहकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, रीको (RIICO), कृषि विभाग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62