[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचमुखी बालाजी मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

पंचमुखी बालाजी मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव मनाया गया

पंचमुखी बालाजी मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : पुलिस थाना परिसर में स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ढांचोलिया परिवार की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन का आयोजन किया गया। पाठ वाचक एवं गायक ललित शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर बाबा बालाजी का गुणगान किया।

मंदिर के पुजारी शांतिस्वरूप द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इसके पश्चात बाबा को लड्डू का भोग लगाया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कार्यक्रम में त्रयबकं ढांचोलिया, थानाधिकारी ताराचंद यादव, राजकुमार स्वामी, दिलीप सिंह, डीईओ बबलू शर्मा, चंद्रपाल दूलड़, प्रेमपाल दूलड़, राजपाल दूलड़, अशोक शर्मा, अनिल, दिनेश पटवारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62