सुशासन पखवाड़ा के तहत झुंझुनूं विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत
सुशासन पखवाड़ा के तहत झुंझुनूं विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की जा रही है। इस अभियान के तहत विधायक राजेन्द्र भांबू 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।
जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान विधायक भांबू आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे। इस पहल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा विकास कार्यों को और गति देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर को आबूसर, नयासर, देरवाला और बीबासर से होगी। इसके बाद 16 दिसंबर को लालपुर, बुडाना और बगड़, 17 दिसंबर को कासिमपुरा, जयपहाड़ी, इस्लामपुर और माखर, 18 दिसंबर को इण्डाली, प्रतापपुरा, भड़ौंदा कलां और खाजपुर नया, 19 दिसंबर को भामरवासी, सारी और झुंझुनूं, 20 दिसंबर को सोलाना, किशोरपुरा और केहरपुरा कलां, 21 दिसंबर को गोवला, चनाना और भुकाना, 22 दिसंबर को किठाना, सुलताना और गिड़ानिया, 23 दिसंबर को उदावास, कुलोदा कलां और पुरोहितों की ढाणी, 24 दिसंबर को पातूसरी, बिशनपुरा और दोरासर तथा 25 दिसंबर को अज़ाड़ी कलां, बाकरा और बास नानग में जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विधायक राजेन्द्र भांबू ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करें। उन्होंने कहा कि सुशासन पखवाड़ा जनता के विश्वास को मजबूत करने और विकास को धरातल पर उतारने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072910


