झुंझुनूं गैंगवार के बाद सीकर पुलिस की रेड:कटेवा की सुपारी देने वाले श्रवण भादवासी और उसके साथी के घरों की तलाशी ली
झुंझुनूं गैंगवार के बाद सीकर पुलिस की रेड:कटेवा की सुपारी देने वाले श्रवण भादवासी और उसके साथी के घरों की तलाशी ली
सीकर : शुक्रवार को झुंझुनूं में हुई गैंगवार के बाद आज सीकर में पुलिस रेड कर रही है। पुलिस रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग से जुड़े लोगों के घरों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने श्रवण भादवासी के घर पर दबिश दी। उसके परिजनों से भी पूछताछ की।

सीकर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल, सीओ सिटी संदीप, इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़,राजेश बुडानिया,बुद्धि प्रसाद, इंद्रराज मरोड़िया के साथ उनके पुलिस थानों की टीम और QRT टीम के जवान रेड कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों गैंग की कई गाड़ियां और डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस दोनों ही गैंग के परिवारों पर भी पूरी नजर रख रही है।

वहीं गैंगवार के बाद दोनों ही गैंग से जुड़े लोगों ने अपने ठिकाने छोड़ दिए हैं। ज्यादातर लोग फरार हो गए हैं, जिनके मोबाइल भी स्विच ऑफ है। हालांकि पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। श्रवण के अलावा सीकर के कई लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आ रही है। वह लोग भी फोन स्विच ऑफ करके फरार हो चुके हैं।

बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर रविंद्र कटेवा और श्रवण के बीच रंजिश थी। रविंद्र को मारने के लिए श्रवण ने पिंटू,कृष्णकांत, राजेंद्र और नंदू फौजी को सुपारी दी थी। इसके बाद 12 दिसंबर को पिस्टल लेकर चारों बदमाश रविंद्र को मारने के लिए उसके घर गए लेकिन वह बच गया और सुनील को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को बदमाश कृष्णकांत की लाश पड़ी मिली थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038126


