बदमाशों ने रिटायर फौजी का घर तोड़ा:25 लाख के जेवरात और नगदी लूटने का आरोप, पीड़ित बोला-जमीन हड़पना चाहते हैं
बदमाशों ने रिटायर फौजी का घर तोड़ा:25 लाख के जेवरात और नगदी लूटने का आरोप, पीड़ित बोला-जमीन हड़पना चाहते हैं
चिड़ावा : 100 से ज्यादा बदमाशों ने रिटायर फौजी के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से खेत पर बने चार कमरे और बाथरूम को तोड़ दिया। साथ ही लाखों की नगदी और जेवरात लूट लिए। घटना झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित मूलचंद सैनी ने बताया-घटना शनिवार रात 2 बजे की है। चिड़ावा की गोगाजी की ढाणी में ओजटू जाने वाले रास्ते पर उनका एक खेत है। जिस पर उन्होंने चार कमरे, एक रसोई और बाथरूम बना रखा था। खेत से 200 मीटर दूर ही मेरा घर है।

पत्नी के साथ खेत पर रहता है पीड़ित
मूलचंद ने बताया-मैं और मेरी पत्नी मोहनी देवी खेत पर बने मकान में ही रहा करते थे। शनिवार की रात को 2 बजे 100 से ज्यादा लोग लाठी, धारदार हथियार और बंदूक लेकर घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से खेत में बने चार कमरे और बाथरूम को तोड़ दिया। इस दौरान मैने और मेरी पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घर को ध्वस्त करने के दौरान आरोपी अंदर रखे करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और लाखों की नगदी भी ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जब बाहर आए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान पड़ोसियों ने 2 लोगों को पकड़ लिया।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मूलचंद ने बताया- घटना को लेकर उन्हें पिलानी के एक ठेकेदार मोहन स्वामी पर संदेह है। जिससे चिड़ावा-निजामपुर रोड पर छात्रावास के पास स्थित उनकी एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां 11.60 हेक्टेयर जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया था कि इंतकाल चढ़ते ही 11 लाख प्रति हेक्टेयर के हिसाब से जमीन दी जाएगी। मगर दूसरी पार्टी इस पूरी जमीन को हड़पना चाहती है। इसको लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है।
मूलचंद ने बताया-उनका एक बेटा है जो कि लोको पायलट है। घर में उनकी बहू और बच्चे थे। वहीं घटना के दौरान वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर बने मकान में मौजूद थे।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया-थाने पर रिटायर्ड फौजी मूलचंद सैनी ने रिपोर्ट दी है। उसके खेत में बने मकान पर रात्रि को लोगों ने हमला किया और मकान को तहस नहस कर दिया। मौका मुआयना किया है और रिपोर्ट के आधार पर बदमाशों की धर पकड़ में पुलिस जुटी है। दो जनों को परिवार ने पकड़ा था, उसने भी पूछताछ हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038207


