दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली:चिड़ावा से कार्यकर्ताओं का दल रवाना, नारेबाजी की
दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली:चिड़ावा से कार्यकर्ताओं का दल रवाना, नारेबाजी की
चिड़ावा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर चिड़ावा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश कटारिया और अडूका के पूर्व सरपंच राजेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक जत्था तड़के दिल्ली के लिए निकला।
कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह देखा गया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। दिल्ली जाने वाले दल में चिड़ावा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, महिपाल सिंह, जलै सिंह, मनोज शर्मा, बिहारी लाल सैनी और श्याम सैनी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। रवानगी के समय नेताओं ने कहा कि ये रैली लोकतंत्र और जनमत की रक्षा के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072970


