सुजानगढ़ अभिभाषक संघ के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित:सूरजमल यादव बने अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र
सुजानगढ़ अभिभाषक संघ के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित:सूरजमल यादव बने अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र
सुजानगढ़ : अभिभाषक संघ सुजानगढ़ के सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए नए अध्यक्ष सूरजमल यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप कठातला, सचिव बनवारीलाल बिजारणियां, संयुक्त सचिव महावीर सिद्ध, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष किशनलाल शर्मा को प्रमाण पत्र देकर विधिवत घोषणा की गई।
इस दौरान बार संघ के हॉल में बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। नए बने पदाधिकारियों का मालाओं से स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी बुद्धिप्रकाश प्रजापत ने संघ के सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य से प्रतिनिधि चुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सर्वसम्मति से निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की। इस दौरान बार संघ से बार काउंसिल में सदस्य जिताने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।
ये रहे मौजूद इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह, मधु चोपदार, एडवोकेट अशोक पारीक, रामसिंह राठौड़, भंवरलाल शर्मा, रतनलाल साध, हरिप्रसाद दाधीच, तोलाराम गोदारा, गोवर्धन चौधरी, हरीश पारीक, कुंभाराम आर्य, बनवारीलाल खीचड़, भीमशंकर शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, बजरंग सिंह, नरेश सोनी, गजेन्द्र सिंह, बसंती खेतान, केडी चारण, प्रियांशु लढ़ा, सलीम खान, निर्मल सिंगोदिया, कमल गोयतान, विमल गोदारा सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033894


