छापर में महात्मा गांधी जयंती पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया:सफाई अभियान चला, पौधे लगाए; सफाई मित्रों को सम्मानित किया
छापर में महात्मा गांधी जयंती पर 'स्वच्छ भारत दिवस' मनाया:सफाई अभियान चला, पौधे लगाए; सफाई मित्रों को सम्मानित किया
छापर : छापर में महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया गया। भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर नगर पालिका मंडल छापर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत कई सफाई और जागरूकता कार्यक्रम किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेम सुखी, पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगिड़, शहर मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पार्षद, समाजसेवी और नगर पालिका स्टाफ ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि दी। नागरिकों, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इसके बाद प्रेम सुखी, विकास कुमार, जयराम जांगिड़, गजानंद स्वामी और पार्षदों की अगुवाई में सार्वजनिक जगहों पर विशेष सफाई अभियान। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संदेश।
कार्यक्रम के आखिर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के दौरान अच्छा काम करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की तारीफ कर हौसला बढ़ाया। कस्बे के लोगों से इसे साफ-सुंदर रखने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2425755


