[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BDK में ICU-ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं बेहतर होंगी:जांचों के लिए भी अब एक ही जगह मिलेगी फैसिलिटी, स्टाफ भी बढ़ेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

BDK में ICU-ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं बेहतर होंगी:जांचों के लिए भी अब एक ही जगह मिलेगी फैसिलिटी, स्टाफ भी बढ़ेगा

BDK में ICU-ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं बेहतर होंगी:जांचों के लिए भी अब एक ही जगह मिलेगी फैसिलिटी, स्टाफ भी बढ़ेगा

झुंझुनूं : झुंझुनूं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल BDK में अब जल्द ही मरीजों को इलाज की कई आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। नई हॉस्पिटल बिल्डिंग और आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहुमंजिला भवन का स्ट्रक्चरल काम लगभग पूरा हो चुका है और ट्रॉमा सेंटर भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाए।

इसका सबसे बड़ा फायदा जिले के आम मरीजों को होगा। गंभीर बीमारी, दुर्घटना और इमरजेंसी की स्थिति में बेहतर उपचार के लिए मरीजों को हर बार जयपुर या दिल्ली की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। BDK में ही उपचार की सुविधाओं का विस्तार होने से जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और मजबूत होगा।

अब BDK में ये सुविधाएं मिलेगी

  • ICU और क्रिटिकल केयर की सुविधा
  • नया आधुनिक ट्रॉमा सेंटर
  • आधुनिक ऑपरेशन थिएटर
  • डायग्नोस्टिक सुविधाओं का विस्तार
  • गंभीर मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग
  • वेंटिलेटर और आधुनिक मॉनिटरिंग उपकरणों की सुविधा
  • क्रिटिकल केयर बेड
  • दुर्घटना के गंभीर घायलों के लिए तत्काल ट्रॉमा केयर

मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

BDK अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू के अनुसार नई हॉस्पिटल बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल काम लगभग पूरा हो चुका है। अब निर्माण कार्य अगले चरण में है। नई बिल्डिंग में मरीजों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नया ट्रॉमा सेंटर भी लगभग तैयार है और अंतिम चरण की फिनिशिंग का काम चल रहा है। पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है।

भवन ही नहीं, इलाज की क्षमता भी बढ़ेगी

नई बिल्डिंग के तैयार होने का मतलब केवल अस्पताल को नया भवन मिलना नहीं है। इसका असली फायदा तब सामने आएगा, जब इसमें प्रस्तावित चिकित्सा सुविधाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगी। आधुनिक उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता रहेगी।

नई हॉस्पिटल बिल्डिंग और आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नई हॉस्पिटल बिल्डिंग और आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles