[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू अभिभाषक संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, शाम तक आएंगे नतीजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू अभिभाषक संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, शाम तक आएंगे नतीजे

चूरू अभिभाषक संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, शाम तक आएंगे नतीजे

चूरू : चूरू जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वकीलों की लंबी कतारें लगी रहीं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए टेंट भी लगाए।

अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस चुनाव में कुल 579 अधिकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर 2 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे चुनाव रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट महेश प्रताप सिंह राठौड़ और एडवोकेट नरेंद्र सिहाग आमने-सामने हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश आर्य और दिलीप सैनी के बीच मुकाबला है।

महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण इन पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।

चूरू जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान के तैयार अधिवक्ता।
चूरू जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान के तैयार अधिवक्ता।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट गजेंद्र खत्री ने बताया कि कुल 579 अधिकृत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। मतदान समाप्त होते ही तुरंत मतगणना शुरू कर दी जाएगी और शाम 6 बजे तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर सीधा मुकाबला होने से यह चुनाव और भी दिलचस्प बन गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin