[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान:राजकला बालिका स्कूल में छात्राओं को दी सुपोषण की जानकारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान:राजकला बालिका स्कूल में छात्राओं को दी सुपोषण की जानकारी

चिड़ावा में नशा मुक्त और सुपोषित भारत अभियान:राजकला बालिका स्कूल में छात्राओं को दी सुपोषण की जानकारी

चिड़ावा : चिड़ावा में सेवा भारती समिति ने राजकला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘नशा मुक्त सुपोषित भारत अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज दाधीच ने की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अनिल गुप्ता ने सेवा भारती समिति के बारे में बताया। उन्होंने समाज में बढ़ रही नशे की लत रोकने में महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया। समिति के स्वास्थ्य आयाम के जिला प्रमुख डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने स्वस्थ और सुपोषित जीवन का महत्व समझाया।

जिलामंत्री महेंद्र कुमार सैनी और सह जिलामंत्री नरेश फौजी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सुंदरिया ने किया। मुरारी लाल, बलराम, सुनील कुमार, घीसाराम, चेतराम, श्रीमती अनिल, नेमता, सुनीता देवी, मनीषा, निर्मला, सुमन, ममता समेत स्कूल का पूरा स्टाफ भी मौजूद था।

Related Articles