बीदासर में नाबालिग हत्या मामले को लेकर धरना जारी:शव लेने से किया इनका, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की रखी मांग
बीदासर में नाबालिग हत्या मामले को लेकर धरना जारी:शव लेने से किया इनका, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की रखी मांग
बीदासर : बीदासर में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का मामला सोमवार शाम को एक नए मोड़ पर पहुंच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया और हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीणों और परिजनों का धरना लगातार जारी है। उनकी मुख्य मांग है कि नाबालिग की हत्या के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यदि एक से अधिक आरोपी हैं, तो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
इस धरने में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष संजय कताला भी शामिल हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन उनकी मांगें पूरी किए बिना धरने को समाप्त कराने का प्रयास न करे। कताला ने कहा कि हमारी मुख्य मांग हत्यारे की गिरफ्तारी है। जब तक कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुजानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दिनेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043749


