उदासर बीदावतान में पुलिस ने काटे 8 वाहनों के चालान:तेज रफ्तार वाहनों पर की कार्रवाई, हादसों में कमी लाने के लिए लगवाएं बैरिकेड्स
उदासर बीदावतान में पुलिस ने काटे 8 वाहनों के चालान:तेज रफ्तार वाहनों पर की कार्रवाई, हादसों में कमी लाने के लिए लगवाएं बैरिकेड्स
सरदारशहर : सरदारशहर के उदासर बीदावतान बस स्टैंड पर बुधवार को भालेरी पुलिस ने वाहनों पर कार्रवाई की। चूरू-सरदारशहर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 8 वाहन चालकों के चालान काटे गए। कार्रवाई थाना अधिकारी मंगूराम के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल रूपाराम और संदीप सिंह ने की। पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए बस स्टैंड पर बैरिकेड भी लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। बैरिकेड्स लगने के बाद अब मोड़ पर वाहनों की रफ्तार पर काबू पाया जा सकता है। सरपंच राजेंद्र सिंह छाजूसर और राकेश देहडू ने बताया कि यह मुख्य सड़क चूरू-सरदारशहर को जोड़ती है और अचानक मोड़ होने के कारण यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बैरिकेड लगने से अब हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
एरिया डोमिनेशन भी जारी
मंगूराम ने यह भी बताया कि भालेरी पुलिस ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बदमाश प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगातार नजर रख रही है। इसके साथ ही, हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043842


