[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति को प्रेमी संग आत्महत्या के लिए उकसाती थी पत्नी:सुसाइड नोट में लिखा- हत्या करवाने की धमकी देती है; फंदे से लटका था; दोनों गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पति को प्रेमी संग आत्महत्या के लिए उकसाती थी पत्नी:सुसाइड नोट में लिखा- हत्या करवाने की धमकी देती है; फंदे से लटका था; दोनों गिरफ्तार

पति को प्रेमी संग आत्महत्या के लिए उकसाती थी पत्नी:सुसाइड नोट में लिखा- हत्या करवाने की धमकी देती है; फंदे से लटका था; दोनों गिरफ्तार

झुंझुनूं : पति को आत्महत्या के मामले में उकसाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पति ने प्रेमी और उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। इसके बाद घर में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया था। पति ने सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी उसे दहेज के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वहीं धमकाती है कि वह उसे प्रेमी से जान से मरवा देगी।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। मामला झुंझुनूं के सदर थाना इलाके का सोमवार का है। एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया- पति रणदीप सहारण को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में कपिल (32) पुत्र कुरड़राम, निवासी धतरवाला का बास तन औजतू और रणदीप की पत्नी मीना (32) निवासी नुनिया गोठड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सदर SHO मांगीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के बाद ये गिरफ्तारी की है।

फंदा लगाकर जान दी थी

एसपी ने बताया- मामला 1 जुलाई 2025 का है। अजाड़ी खुर्द निवासी रणदीप सहारण ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पिता शीशराम सहारण ने 7 जुलाई 2025 को पुलिस थाना सदर झुंझुनूं में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार रणदीप ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी मीना कुमारी और उसके प्रेमी कपिल को जिम्मेदार ठहराया था।

दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी थी

रणदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले दिसंबर से ही ये दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा की आज भी पत्नी मीना कुमारी ने अपने प्रेमी के कहने पर उसे झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी दी थी। साथ ही अपने प्रेमी से जान से मरवाने की भी धमकी दी थी। रणदीप ने सुसाइड नोट में यह गुहार भी लगाई थी कि इन दोनों को बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet