[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन:कल दोपहर 1 बजे तक नामांकन, 12 दिसंबर को होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन:कल दोपहर 1 बजे तक नामांकन, 12 दिसंबर को होगा मतदान

चिड़ावा बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन:कल दोपहर 1 बजे तक नामांकन, 12 दिसंबर को होगा मतदान

चिड़ावा : चिड़ावा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन प्रभारी खादिम हुसैन के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म जमा कराए हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में अवधेश पचार, विजय गुरावा और कपिल कुमार चाहर शामिल हैं। इन तीनों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा कर दिए हैं।

वहीं, सचिव पद के लिए दीपक स्वामी ने अपना नामांकन फॉर्म जमा करवाया है। नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कल दोपहर 1 बजे तक है। इसके बाद, कल दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्वाचन प्रभारी खादिम हुसैन ने बताया कि चुनाव के लिए मतदान 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet