[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला बस स्टैंड विश्राम गृह पर अतिक्रमण:ठेले लगने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला बस स्टैंड विश्राम गृह पर अतिक्रमण:ठेले लगने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खंडेला बस स्टैंड विश्राम गृह पर अतिक्रमण:ठेले लगने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खंडेला : खंडेला बस स्टैंड पर लाखों रुपए की लागत से निर्मित विश्राम गृह वर्तमान में अतिक्रमण की चपेट में है। विश्राम गृह तक पहुंचने वाले रास्ते पर रेहड़ियां, स्टॉल और हाथ ठेले लगने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक का कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। उनका आरोप है कि नगर पालिका की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमण बढ़ता गया। विश्राम गृह के सामने स्थायी रूप से ठेले लगने से यात्रियों का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

विश्राम गृह के आसपास गंदगी की स्थिति भी बनी हुई है। अंदर बदबू और बाहर कूड़े के ढेर लगे रहने से यात्री वहां रुकने से बचते हैं। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था नियमित रूप से नहीं हो रही है। कस्बेवासियों का कहना है कि यदि नगर पालिका द्वारा नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए, तो अतिक्रमण आसानी से हटाया जा सकता है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ रघुवीर वर्मा ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet