[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोकन में भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई:नीमकाथाना-कोटपुतली 4-लेन सड़क परियोजना के लिए बैठक, कार्यक्रम जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डोकन में भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई:नीमकाथाना-कोटपुतली 4-लेन सड़क परियोजना के लिए बैठक, कार्यक्रम जारी

डोकन में भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई:नीमकाथाना-कोटपुतली 4-लेन सड़क परियोजना के लिए बैठक, कार्यक्रम जारी

पाटन : पाटन क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई बैठकें निर्धारित की गई हैं। हसामपुर एवं बोपिया में 8 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अटल सेवा केंद्र, हसामपुर में बैठक होगी। छाजा की नांगल में 9 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अटल सेवा केंद्र, छाजा की नांगल में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

डोकन ग्राम में भूमि अधिग्रहण को लेकर एक सार्वजनिक जनसुनवाई बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 9 दिसंबर को शाम 3:30 बजे से 6:00 बजे तक अटल सेवा केंद्र, डोकन में होगी। इसकी अध्यक्षता भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी, नीमकाथाना करेंगे।

यह जनसुनवाई SH-37बी के नीमकाथाना से कोटपूतली खंड (38 किलोमीटर) को 2-लेन से 4-लेन सड़क में बदलने की परियोजना के तहत हसामपुर एवं डोकन बाईपास सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अवाप्ति के उद्देश्य से की जा रही है। इस जनसुनवाई बैठक में बाईपास सड़क परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति से प्रभावित सभी खातेदार, आमजन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सुझाव अपेक्षित हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62