सुजानगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं:द यंग्स क्लब के जांच शिविर में 375 रोगी लाभान्वित, नेत्र और चर्म रोग मरीजों का हुआ चेकअप
सुजानगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवाएं:द यंग्स क्लब के जांच शिविर में 375 रोगी लाभान्वित, नेत्र और चर्म रोग मरीजों का हुआ चेकअप
सुजानगढ़ : द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से रविवार को दड़ीबा निवासी हुलासचंद मोहिनी देवी राठी व जसवंतगढ़ निवासी रामप्रसाद उषा देवी मालपानी की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर व चर्म रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में 375 रोगी लाभान्वित हुए।
क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया- शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व कोटिया द्वारा 224 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर 61 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। वहीं शिविर में जयपुर के चर्म व यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. एसआर शुक्ला द्वारा 151 रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क दवा भी दी गई।
शिविर में चूरू, बीकानेर, नागौर, सीकर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के 109 व शहरी क्षेत्रों के 266 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया। राठी परिवार के प्रतिनिधि मोहनलाल, प्रकाश राठी, डॉ. एसएन बजाज, भामाशाह कमला सिंघी, विमल पाटनी, राजकुमार क्याल, मोहम्मद बिलाल, रघुनाथ सेवदा, जयदीप मोदी, हरिप्रसाद तोदी, राजेंद्र कनोई, सुशीला देवी ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036119

